सर्जन स्पेशलिस्ट नहीं होने से हड्डी रोग विशेषज्ञ नसबंदी का ऑपरेशन कर रहे हैं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उदयपुर में
विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी से जूझता सीएचसी उदयपुर अस्पताल
कन्हाई राम बंजारा।अम्बिकापुर
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर में सोमवार को एक 27 वर्षीय पुरुष का नसबंदी किया गया। यह नसबंदी हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर के द्वारा किया गया इसलिए क्योंकि यहां सर्जन डॉक्टर ही नहीं है। डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा इस अस्पताल में मरीजों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। संबंधित विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टर की पोस्टिंग नहीं होने से मरीजों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उदयपुर स्वास्थ्य विभाग से इस संबंध में जानकारी लेने पर पिछले करीब 1 साल से महिला एवं पुरुष की नसबंदी नहीं किया गया है इसका प्रमुख कारण यह है कि सर्जन डॉक्टर नहीं है। उदयपुर इलाके के लोगों को नसबंदी के लिए जिला मुख्यालय अंबिकापुर जिला अस्पताल जाना पड़ता है यह परेशानी लोगों को भारी पड़ रहा है क्योंकि शासन के सर्व सुविधायुक्त अस्पताल होते हुए भी 40 से 70 किलोमीटर की दूरी तय कर लोगों को नसबंदी संबंधित ऑपरेशन के लिए अम्बिकापुर जाना पड़ता है।
- एक्सपर्ट – हड्डीरोग विशेषज्ञ डॉ.व्ही.के. श्रीवास्तव ने बताया पुरुषों की नसबंदी कर शुक्राणु को रोका जाता है। वहीं महिलाओं की ओवरी से यूट्रेस तक जाने वाली मार्ग को काटा जाता है। टेस्टिस नाली की वास डिफ्रेंस को काटकर दोनों पार्ट को टांका लगा दिया जाता है। मरिज की स्थित करीब एक सप्ताह में नॉर्मल हो जाता है।




