एरिया डोमिनेशन के दौरान बड़ा हदसा DRG की महिला जवान हुई घायल, रायपुर एयरलिफ्ट करने की तैयारी
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के गोगुंडा के पास नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है । इस दौरान चपेट में आने से महिला जवान घायल हो गई है। बताया जा रहा है कि, सुरक्षा बल के जवान एरिया डोमिनेशन पर निकले थे घायल जवान को हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर रायपुर ले जाने की तैयारी की जा रही है। एसपी किरण चौहान ने इस घटना की पुष्टि की है।

