E-PaperUncategorizedछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराज्यलोकल न्यूज़
सीतापुर तनाव के बाद थाना प्रभारी लाइन अटैच, मणीपुर–बतौली समेत कई थानों में बदले प्रभार
पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल
आकाश सोनकर, सरगुजा। जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों दो समुदायों के बीच हुए विवाद और उसके बाद पुलिस की कथित एकतरफा कार्रवाई से भड़की नाराज़गी ने आखिरकार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करा दिया है। घटना के बाद लगातार उठ रही आलोचनाओं, विश्वसनीयता पर उठते सवालों और मैदान में तैनात अधिकारियों की भूमिका पर मचे घमासान के बीच सरगुजा एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल ने तबादले के आदेश जारी किए हैं। इनमें सीतापुर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किए जाने को

अनुशासनात्मक संकेत माना जा रहा है। एसएसपी ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।






