https://hindswar.news/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifखेलछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दुनियादेशयुवाराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

शासकीय राजकुमार धीरज सिंह महाविद्यालय उदयपुर द्वारा ललाती में आयोजित NSS शिविर का हुआ समापन

व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ,राष्ट्र सेवा,स्वच्छता,नशामुक्ति, एक पेड़ मां के नाम का दिया संदेश

कन्हाई राम बंजारा।अम्बिकापुर

शासकीय राजकुमार धीरज सिंह महाविद्यालय उदयपुर के द्वारा ललाती में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के सात दिवसीय शिविर का हुआ सम्पन्न।कार्यक्रम का समापन दिनांक 29 नवंबर को समारोह के रूप में सम्पन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र की जनपद सदस्य शकुंतला पैकरा विशिष्ट अतिथि सरपंच प्रतिनिधि महेश्वर सिंह, निरंजन सिंह  सतमहल सिंह सचिव एवं भूतपूर्व सरपंच व ग्रामीणजन उपस्थित रहे। समापन समारोह में स्वयं सेवकों ने रंगारंग प्रस्तुति दी सर्वप्रथम अतिथियो द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह की शुरुआत की गई राजकीय गीत के पश्चात अतिथियों का स्वागत करते हुए स्वागत नृत्य छात्राओं द्वारा किया गया। कार्यक्रम अधिकारी उमेश ओहदार द्वारा सात दिनों के दौरान किए गए कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया जिसमें उन्होंने बताया कि शिविर 23 नवम्बर से प्रारंभ की गई थी जिसमें उन्हें सरपंच प्रतिनिधि एवं सचिव द्वारा पंचायत भवन व पुराने स्कूल भवन को रहने हेतु उपब्ध कराया गया। जिस परिसर की स्वयं सेवकों ने द्वितीय दिवस में परियोजना कार्य के तहत साफ सफाई की और वृक्षारोपण किया। परियोजना कार्य के अंतर्गत स्वयंसेवकों ने ग्राम के चौक चौराहों एवं नलकूपों के आस पास की साफ सफाई की एवं ग्राम में संचालित लईका घर के आस पास की साफ सफ़ाई कर ग्रामीण जन से जुड़ने का प्रयास किया। रोज प्रातः 6:00बजे से 7:30बजे तक योगा अभ्यास किया जाता रहा जिसमें उदयपुर से योग प्रशिक्षक रविंद्र सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं को योग सिखाया। प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे बौद्धिक परिचर्चा आयोजित की जाती रही जिसमें गुलाब सिंह प्राचार्य सेजेस स्कूल लालती, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व उदयपुर बनसिंह सिंह नेताम, तहसीलदार विकास जिंदल,निरंजन सिंह,राधेश्याम सिंह महाविद्यालय उदयपुर के जनभागीदारी अध्यक्ष, राम प्रसाद गुप्ता सेवानिवृत प्राचार्य स्कायरिच स्कूल उदयपुर, बसंत सिंह समाज सेवी संचालक होंडा शो रूम, देवनारायण यादव समाजसेवी उदयपुर, तपस्या सिंह सांसद प्रतिनिधि महाविद्यालय जनभागीदारी इन सभी ने विभिन्न विषय बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्ति, प्लास्टिक मुक्त ग्राम, तनाव प्रबंधन, स्वच्छता और समाज, युवाओं के चरित्र निर्माण में रासेयो की भूमिका,संविधान दिवस, बाल विवाह, रिश्ते का प्रबंधन , मोबाइल के दुष्परिणाम, विद्यार्थी और अनुशासन और डिजिटल साक्षरता इत्यादि विषयों पर अपने विचारों से स्वयंसेवकों को प्रोत्साहित किया। प्रतिदिन शाम 6: बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे जिसे देखने काफी संख्या में ग्रामीण जन शामिल रहे जिसमें नृत्य एवं ग्रामीण जन को संदेश भी दिए जाते थे । समापन समारोह में प्राचार्य वंदना पांडेय ने बताया कि महाविद्यालय उदयपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना की ईकाई सात दिवसीय शिविर में शामिल छात्र छात्राएं अपने शरीर एवं विचार को शुद्ध वातावरण में रहकर अपने व्यक्तित्व का विकास कर रहे है। जिसमें नगर के प्रबुद्धजन अपना योगदान दे रहे है यही इसकी उपलब्धि है समाज सेवा से राष्ट्र का निर्माण। अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने सभी को प्रोत्साहित करते हुए स्वच्छता अभियान हेतु शुभकामनाएं दीं और समाज को नई दिशा देने को कहा तथा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। शिविर में सहयोग प्रदान करने वाले प्राध्यापक सावित्री सिंह, जेवियर टोप्पो, सुमन आर तिर्की, रविशंकर मनहर , गौतम प्रसाद , आर्यन कुमार सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया कार्यकम में सभी की उपस्थिति रही कार्यक्रम का मंच संचालन  मुकेश कुमार रजक द्वारा किया गया। शिविर के इन सात दिनों में सरगुजा विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक  एसएन पांडे एवम जिला संगठक खेमकरण अहिरवार द्वारा निरीक्षण किया गया और उन्होंने इसे सफल बताया।सात दिवसीय शिविर में शामिल रहे छात्र छात्राएं जीवंती, बेणेश्वर,विशेश्वर, संजना सिंह,माटी कुमार,दिव्या, प्रभा,सुशीला,सपना सिंह,मुस्कान सिंह,दीपिका सिंह,सरजू राजवाड़े रामेश्वर सिंह,मनोज बंजारा,राजकुमार,रविंद्र कुमार बिंदु पर मनीषा और सुष्मिता पर समिति विद्यावती, गैलिस, सूरज कुमार,रामकिशन राम,प्रभावती,वर्षा सिंह,नीरज सिंह,अनुज कुमार,नीति विनीता एवं राजकुमार का योगदान सराहनीय रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!